प्रतापगढः बाइक पलटने से घायल महिला की मौत, कोहराम
October 28, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे गडढे में चले जाने से दो लोग घायल हो गये। इलाज के दौरान बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज निवासी कैलाश गुप्ता पुत्र स्व0 अशोक कुमार के अनुसार सोमवार की शाम करीब सात बजे उसकी चाची अड़तालिस वर्षीया रेखा अपने भाई के साथ बाइक से सुल्तानपुर स्थित अपने मायके से घर लौट रही थी। अमेठी पेट्रोल पम्प के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गडढे में पलट गयी। इससे रेखा व उसका भाई घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अमेठी जनपद के असैदापुर गौरीगंज स्थित अस्पताल भेजवाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेखा को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। मृतका रेखा के पति जीवन लाल की भी माह भर पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मृतका के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)