प्रतापगढः वांछित धराया, भेजा गया जेल
October 28, 2025
प्रतापगढ़। जिले में कोतवाली लालगंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक वांछित को धर दबोचा। गिरफ्तार वांछित को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के दरोगा भुवाल सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर सरदार का पुरवा निवासी शब्बीर पुत्र जुमई को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वांछित को जेल भेज दिया गया है।
.jpg)