Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: स्वच्छता पखवाडा पर संगोष्ठी आयोजित


जगदीशपुर/अमेठी। स्वच्छता पखवाड़ा एंव गांधी जयंती के अवसर पर राजा कान्ह पीजी कालेज जगेसरगंज मे एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता शिविर मे स्वयं सेविकाओ द्वारा साफ सफाई के साथ साथ आयोजित संगोष्ठी मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरित्र पर प्रकाश डाला गया। जगदीशपुर जायस रोड स्थित राजा कान्ह पीजी कालेज जगेसरगंज मे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर के आयोजन मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा सेविकाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करके संक्रमण बीमारी का विनाश किया गया इसके उपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित वक्ताओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना किया।इस अवसर पर प्रबंधक डाक्टर एसपी सिंह, प्राचार्य डाक्टर वीरेश प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर सीपी पांडेय समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |