Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! कन्या पूजन का हुआ भव्य आयोजनः महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने किया कन्या पूजन


अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को तहसील परिसर गौरीगंज में मिशन शक्ति 5.0 अभियान थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के अन्तर्गत कन्या पूजन (मेगा इवेंट) का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या के निर्देशन व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ प्रियंका मौर्या ने 87 बालिकाओं का कन्या पूजन कर उन्हें चुनरी पहनाई गई तथा स्टेशनरी किट, थाली, चम्मच, फल और पूड़ी-हलवा का लंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर माहौल श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना से जुड़े पम्पलेट वितरित कर जनजागरूकता बढ़ाई गई। डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि “कन्या पूजन भारतीय संस्कृति का एक सशक्त प्रतीक है, जो हमें ‘नारी सम्मान’ और ‘नारी शक्ति’ का संदेश देता है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। जब हमारी बेटियां शिक्षित और सशक्त होंगी, तभी प्रदेश और देश समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।” इस अवसर पर अनुश्री त्रिपाठी (नायब तहसीलदार गौरीगंज), गायत्री देवी (सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर अमेठी) सहित तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |