Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ईश्वरपुर राजापुर अमेरूआ मैं होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव को लेकर  अरुण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजापुर अमेरुआ से निकाल कर विभिन्न गांव को ज्ञान से प्रकाशित करती हुई कालिकन धाम पहुंची मां कालिका की पूजा अर्चना के बाद पुनः पंडाल ईश्वरपुर पहुंची। मुख्य यजमान अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया की परमपिता परमेश्वर की कृपा से 22 अक्टूबर दिन बुधवार से 28 अक्टूबर दिन मंगलवार तक मेरे निज आवास ईश्वरपुर राजापुर अमेरुआ में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव किया जा रहा है जिसमें कथावाचक  पंडित करुणा शंकर ओझा के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भगवान की अमृत वर्षा रूपी कथा सुनी जाएगी। क्षेत्र में किसी मांगलिक कार्यक्रम से पहले कालिकन धाम मे विराजमान शक्ति स्वरूपा मां कालिका का दर्शन किया जाता है इसलिए भव्य कलश यात्रा के रूप में सैकड़ो कालशो को लेकर मां कालका के दर्शन करने के बाद अमृत वर्षा रूपी कथा का प्रथम दिन शुरुआत होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में  मनोज द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, गांव की महिलाएं और गांव के पुरोहित शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |