बाराबंकी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। 25 सितंबर से प्रारंभ हुआ यह अभियान 25 दिसंबर अटल जयंती तक चलेगा।मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता एवं व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए कारागार राज्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत संकल्प है।
इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी,स्वभाषा और स्वभूषा की त्रिवेणी के बल पर भारत आत्मनिर्भर बनेगा।उन्होंने कहा कि स्वदेशी का तात्पर्य भारतीय वस्तुओं की खरीद और उत्पादन से एवं स्वभाषा का तात्पर्य भारतीय भाषा और ज्ञान प्रणालियों से है जबकि स्वभूषा का तात्पर्य भारतीय विरासत,डिजाइन एवं सौंदर्यशाला से है।कहा कि हमारी शक्ति,हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग कुशलता भारत को आत्मनिर्भरता की ऊंचाइयों पर ले जाएगी और तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।उन्होंने कहा कि एक सदी से भी पुराना हमारा स्वदेशी आदर्श लोकमान्य तिलक,श्री अरविंदो एवं महात्मा गांधी जैसे दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में भारत की स्वतंत्रता संग्राम की एक मार्ग दर्शक शक्ति बना था।आजादी के बाद दत्तोपंत ठेंगड़ी ने 1964 में स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित किया।उन्होंने कहा कि इसी विरासत को पीएम नरेंद्र मोदी आगे बढ़ाते हुए मेक इन इंडिया,स्टार्टअप इंडिया,डिजिटल इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों को गति दे रहे हैं।
केंद्र सरकार ने श्मेक इन इंडियाश्, स्टार्टअप, स्वरोजगार और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से करोड़ों युवाओं, किसानों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाया है।इस अभियान की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है। यह सामाजिक, तकनीकी और वैचारिक आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत आज सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान बना रहा है।कहा कि हमारा योग,आयुर्वेद,हस्तशिल्प,स्वदेशी खादी,परंपरागत उद्योग आज वैश्विक पहचान बना चुके हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, एससी एसटी अयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,डॉक्टर राम कुमारी मौर्य,अमरीश रावत,विजय आनंद बाजपेई,नवीन राठौर,संदीप गुप्ता,प्रमोद तिवारी ,सूरज सिंह मौजूद रहे।
