राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बुधवार के दोपहर नवमी पूजा में शामिल होने जा रहे दो लोग सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। दोनों घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने,बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी,सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। 75 वर्षीय रामखेलावन पुत्र स्वर्गीय रामबरन परसौना,सोनभद्र निवासी। राजगढ़ रिस्तेदारी में आये हुए थे,नवमी पूजा पर शाहगंज रोड जाते समय सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सक हालत गंभीर देख,जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी घटना 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र कल्लू पुरैनिया, सोनभद्र निवासी। बाइक से नदीहार बाजार में लगे दुर्गा पंडाल में पूजा में शामिल होने जा रहे थे। बाजार के तिराहे पर अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया,इलाज जारी है। इस संबंध में एमरजेंसी ड्यूटी तैनात चिकित्सक अनूप सिंह बताया कि घायल वृद्ध की हालत गंभीर देख,जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया गया है। एक घायल की हालत सामान्य है।
.jpg)