Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आतंकवाद पर बोलने से पहले भाजपा गृहमंत्री का इस्तीफा लेने का दिखलाये नैतिक साहस- प्रमोद तिवारी


लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने घरेलू गैस सिलेण्डर को लेकर दाम बढोत्तरी को केन्द्र की मोदी सरकार पर मध्यम व गरीब तबके के लिए मंहगाई का एक और तगड़ा बोझ करार दिया है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि दशहरा एवं दीपावली त्यौहार के ठीक पहले सिलेण्डर के दामों में प्रति सिलेण्डर सोलह रूपये की बढ़ोत्तरी प्रधानमंत्री मोदी के जीएसटी के बचत उत्सव की कलई भी खोल गया है। उन्होने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री बड़े पूंजीपतियों के हाथों है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूंजीपतियों को मुनाफा बरकरार रखने के लिए मोदी सरकार ने गरीब की रोटी मंहगी करने में जरा सी भी हिचक नहीं दिखलाई। उन्होने कहा कि दुनिया की बाजार में पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में कमी हो रही है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसके बावजूद भाजपा की सत्ता में देश में गैस सिलेण्डर समेत इन पदार्थो के दाम मंहगाई की ऊंचाई से पार नहीं पा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा है कि देश में महिला अपराध दरों के साथ अनुसूचित जनजातियों व कृषि श्रमिकों की आत्महत्या में भी बढ़ोत्तरी भाजपा की सरकार के लिए शर्मनाक कहा है। उन्होने आतंकवाद के मसले पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की बयानबाजी को लेकर भी तीखा पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि 26ध्11 का जिक्र करने के पहले भाजपा खुद आतंकवाद पर नैतिकता का साहस दिखलाये। उन्होने कहा कि मुम्बई आतंकी हमले में यूपीए सरकार के कार्यकाल में नौ आतंकवादियों को वहीं ढ़ेर कर दिया गया था। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भाजपा अच्छी तरह जान ले कि दसवें आतंकवादी को फांसी की सजा दी गयी। उन्होने कहा कि तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने उस हमले की नैतिकता स्वीकार करते हुए अपना पद भी छोड़ दिया था। उन्होने भाजपा की तरफ सवाल दागा है कि क्या वह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले की नैतिक जिम्मेदारी के लिए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे का साहस दिखला सकती है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति टंªप द्वारा चालीसवीं बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ताजा राग फिर अलापा गया है। उन्होने कहा कि अब प्रधानमंत्री को देश को यह बताना चाहिए कि ट्रंप के दोनों देशों के मध्य चार दिन के युद्ध के दौरान दोनों के साथ फोनिक वार्ता की सच्चाई क्या है। इधर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने स्वयं तथा प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विजयदशमी के पर्व पर लोगों के मंगलमय भविष्य की कामना की है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि दशहरा का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य की जीत के लिए संघर्ष की प्रेरणा दिया करता है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अधर्म पर धर्म की जीत के दशहरा पर्व की प्रेरणा को ग्रहण कर राष्ट्र एवं समाज को सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प को मजबूती हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय एवं सामाजिक शक्ति का द्योतक है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का बयान बुधवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |