Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,सीएचसी से रेफर


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैखड़ा गांव निवासी अधेड़ मंगलवार के रात 8 बजे के लगभग अनियंत्रित ट्रेक्टर के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से घायल को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सक अधेड़ की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। 50 वर्षीय शिवकुमार उर्फ मंगल यादव पुत्र स्वर्गीय मंतू चैखड़ा गांव निवासी,बाइक से नदीहार बाजार गये थे,घर वापस लौटते समय पिपरवार गांव सामने जैसे ही सड़क पर पहुंचे, सामने से आ रहा ट्रेक्टर कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ऐम्बुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां के चिकित्सक घायल की हालत ज्यादा गंभीर देख, बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी,सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संतलाल ने बताया कि चिकित्सक के सिर में काफी चोटें आ गई है। हालत गंभीर देख,जिला अस्पताल लोढ़ी,सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |