संग्रामपुर: डीएपी खाद की मांग
October 23, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ताला बंद कृषक सेवा केंद्र संग्रामपुर में दर्जनों किसान एकत्रित होकर डीएपी खाद की मांग की । किसानों का कहना है कि आलू,मटर चना सरसों के साथ गेंहू की बुआई का समय आ रहा है।अब हमें डीएपी खाद की आवश्यकता है। किसान बृजेश मिश्रा ने बताया कि पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ में बीते एक सप्ताह से किसानों को सहकारी समिति पर डीएपी खाद मिल रही है लेकिन अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर में अभी तक डीएपी खाद की महक भी नहीं आई।किसान राधेश्याम सिंह ने बताया कि हम लोग गेंहू बुआई से पहले डीएपी खाद रख लेना चाहते हैं जिससे बुआई में दिक्कत न आवें। आनन्द तिवारी ने बताया की बुआई लगभग सभी किसानों की एक साथ होती है लेकिन डीएपी खाद एक साथ लेना असम्भव है।इस लिए डीएपी खाद समय से पहले आ जाना चाहिए जिसे किसान लेकर रख लें सत्येंद्र सिंह ने बताया कि डीएपी खाद वितरण में मारामारी न हो इसलिए सम्बंधित विभाग को अस्वस्थ हो जाना चाहिए और समिति व कृषि केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध करा देना चाहिए। सुभाष सिंह ने बताया कि संग्रामपुर क्षेत्र के किसानों द्वारा उपयोग की जाने वाली डीएपी खपत की जानकारी है उन्हें समय पर कृषि केंद्र व समिति पर भेज देना चाहिए जिससे रवी की बुआई में कोई समस्या न आवैं।इसी तरह कई बीजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, रामकृष्ण पाण्डेय, राजेन्द्र यादव,आदि किसानों ने डीएपी खाद की मांग की।कृषि अधिकारी डॉ राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस बार जिले में डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है बुआई से पहले सभी समितियों व कृषि केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राजकीय कृषि गोदाम ठेंगहा में गेहूं का बीज उपलब्ध हो गया है जिसमें गेहूं के दो वैरायटी का बीज ,सरसों का बीज ,मटर,चना आदि बीज उपलब्ध हो गया है किसान आसानी से केंद्र पर जाकर बीज ले सकते हैं।
