Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुरः भव्य दीपावली पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन, भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना


सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली पूजन एवं हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, विधायक राजीव गुम्बर तथा महापौर डॉ. ए. के. सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता के. एल. अरोड़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, महानगर उपाध्यक्ष आरती शर्मा, पार्षद मुकेश गाखर, योग चुग, सुशील पंवार, राजू किशोर शर्मा, अनिल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |