Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ उर्स-ए-करीमी! हजारों जायरीनों ने की हाजिरी, दरगाह में रही रौनक


बीसलपुर। नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी स्थित दरगाह हजरत सैय्यद करम अली रहमतुल्लाह अलैह (दादा मियां) का तीन रोजा उर्स-ए-करीमी बुधवार को कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया।

सुबह 11रू20 बजे फातिहा ख्वानी की गई और मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई। मंगलवार को जश्न-ए-चिरागां में जायरीनों ने चिराग जलाकर मन्नतें मांगीं। उर्स के दौरान आयोजित करीमी कॉन्फ्रेंस में मालेगांव (महाराष्ट्र) से आए सैय्यद अमीनुल कादरी की तकरीर सुनने हजारों की भीड़ उमड़ी रही।इसके अलावा हबीबुल्ला फैजी (झारखंड), सैय्यद वजीहुद्दीन (लखीमपुर), कारी सखावत (मुरादाबाद) सहित कई उलेमाओं ने अपने कलाम पेश किए।उर्स को सफल बनाने में दरगाह के मोहतमिम व नायब सज्जादा नशीन सैय्यद फरजान अली करीमी तथा हामिदी तंजीम के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |