Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः पीएम. श्री. केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में मना दशहरा


लखनऊ। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में दशहरा  महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना द्वारा नन्हे बाल राम , लक्ष्मण , हनुमान और सीता को टीका लगाकर व आरती कर किया गया।  मुख्य अध्यापक श्री दिनेश निखार व अन्य वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने भी श्री राम जी की आरती की। प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने रामलीला का अत्यंत ही सुन्दर मंचन कर सबको भाव विभोर कर दिया ।  बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ष् मेरे घर  राम आयेंगेष्  विशेष आकर्षण का विषय रहा । बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान , जटायु और रावण आदि सभी रामायण के पत्रों  की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। उप प्राचार्या महोदया ने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान राम के जीवन से सीख लेने और उनकी भांति आज्ञाकारी बालक बनने को कहा। मुख्य अध्यापक महोदय ने बच्चों की प्रशंसा की और प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रजनी श्रीवास्तव व सुश्री नाजिया अंसारी द्वारा किया गया। रामलीला का मंचन बच्चों ने नृत्य शिक्षिका श्रीमती अमीषा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |