लखनऊः नशा मुक्ति केंद्र अनुष्का फाउंडेशन द्वारा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह संपन्न
October 03, 2025
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नशा मुक्ति केंद्र संडीला हरदोई पारा रोड द्वारा संचालित अनुष्का फाउंडेशन द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश के दो महान महापुरुषों का जयन्ती एक साथ मनायी गई । जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्र का जयंती समारोह उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ । इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. विकास कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । आज इस अवसर पर हम सभी को इनके जीवन से सीख लेते हुए जीवन में स्वच्छता और भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ते हुए किसानों को मजबूत करना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्ष अनुष्का यादव जी द्वारा देश की आजादी के बारे में और जय जवान जय किसानष् के बारे में बताया। परियोजना अधिकारी द्वारा गाँधीजी के प्रमुख गीत रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम और लाल बहादूर शास्त्री जी के उनेक जीवन के संघर्ष के बारे में जानकारी दिया । संरक्षक एवं समाज सेवी भी भारत भूषण श्रीवास्तव जी ने समाज के बारे में स्वच्छता के विषय में जानकारी दिया. समाज सेठी समरेखा सक्सेना जी द्वारा नशा मुक्ति के बारे में बताया कि यह गाँधी जी का सपना था भारत नशा मुक्त हो और हमारे संस्थान एवं नशा मुक्ति केन्द्र सण्डीला हरदोई के सभी सहयोगी सुनीता देवी, पूजा सिंह, प्रभावती, सन्दीप अर्कवंशी, सन्दीप यादव, सन्तोष सिंह आदि अपनी सहभागिता प्रदान किया। इस आयोजन द्वारा अनुष्का फाऊंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के सभी सहयोगियों ने समाज में बेहतर सहयोग देने का संकल्प लिया और सभी से नशा मुक्ति और स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने में सहयोग मांगा।
