तिलोई: मिशन शक्ति अभियान 5.0! ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
October 28, 2025
तिलोई/अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विकास खंड तिलोई में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड स्तर पर बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल एवं संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी, पलायन एवं बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता जैसे गंभीर मुद्दों पर रोकथाम एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान आउटरीच कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना आदि कृ की जानकारी विस्तार से साझा की। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी तिलोई, खण्ड शिक्षा अधिकारी तिलोई, चिकित्साधिकारी तिलोई, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, बाल कल्याण अधिकारी तिलोई तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच कार्यकर्ता दिनेश पाल उपस्थित रहे। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत इस बैठक का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण के प्रति संवेदनशील समाज का निर्माण करना है।
