फरीदपुर: दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक श्रद्धालु सहित महिला की हुई मौत
October 23, 2025
फरीदपुर/बरेली । विगत बुधवार की शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक श्रद्धालु सहित एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को एक तीर्थ यात्री बस मथुरा से अयोध्या श्रद्धालुओं को लेकर दर्शन करने जा रही थी फरीदपुर के निकट जेड गांव के पास एक ढाबे पर बस रुकी बस में सवार वेस्ट बंगाल निवासी 65 वर्षीय विजय मजूमदार टॉयलेट करने के लिए बस से उतरकर सड़क की तरफ जा रहे थे तभी तेज रफ्तार आ रहे एक अज्ञात बहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वही दूसरी घटना ग्राम मल्लपुर निवासी 60 वर्षीय शांति देवी बुधवार शाम 6रू00 बजे अपने गांव से ऑटो में बैठकर अपनी ससुराल सुनहा जा रही थी तभी एक अज्ञात बाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार महिला व अन्य यात्री घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस में महिला सहित घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां रास्ते में महिला शांति देवी की मौत हो गई।
.jpg)