Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुर: मण्डलायुक्त ने कार्तिक गंगा स्नान की तैयारियों को लेकर की समीक्षा


सहारनपुर । श्रीमान मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों के साथ कार्तिक गंगा स्नान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत शुक्रतीर्थ आदि गंगा स्नान घाटों का निरीक्षण कर सर्व-सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

अवगत कराना है कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता एवं समुचित कानून एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर श्री अटल कुमार राय एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत गंगा स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा शुक्रताल तीर्थ स्थित स्नान घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों, अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्रों, स्वास्थ्य शिविरों, पेयजल आपूर्ति, नावों की सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया । 

महोदय द्वारा अधिकारीगणों के साथ नाव के माध्यम से जल स्तर का निरीक्षण किया तथा गंगा नदी के खतरनाक व गहरे स्थानों को चिन्हित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही नगर पंचायत, स्वच्छता एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए । 

महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस बल पूर्ण तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे, यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो तथा गंगा स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा कंट्रोल रूम से सभी अधिकारी लगातार समन्वय बनाए रखें तथा आस्था के इस त्यौहार को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |