प्रतापगढः भक्ति मार्ग पर चलने से दूर होती है पीड़ा- साध्वी पूजा शास्त्री
October 27, 2025
प्रतापगढ़। जिले में सांगीपुर क्षेत्र के पूरे लच्छी गांव में सोमवार को श्रीमदभागवत कथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथावाचिका अयोध्या की साध्वी पूजा शास्त्री ने कहा कि जीवन को सचरित्रता के साथ जीने की श्रीमदभागवत कथा से सीख मिला करती है। उन्होने कहा कि भक्ति और ज्ञान के मार्ग पर चलने वाले को कभी भी पीड़ा नही हुआ करती। उन्होने कहा कि भगवान का प्रतिदिन मन लगाकर पूजन करने से समस्त प्रकार के कष्ट मिट जाया करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान की कथा को सुनने से अमृत पुण्य प्राप्त हुआ करता है। कथा के संयोजक रमेश अग्रहरि ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। सह संयोजक उमेश अग्रहरि ने स्वागत किया। इस मौके पर धनंजय मिश्र, बृजबिहारी मिश्र, काशी अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, नंदू वैश्य, सुभाष वैश्य, दयाराम गुप्ता, रामदेव आदि रहे।
.jpg)