कन्नौज । जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जनपद कन्नौज में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मक्का, बाजरा एवं धान की सरकारी खरीद पारदर्शी ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मंडी कन्नौज एवं हरिभानपुर मंडी में मक्का तथा बाजरा के लिए कुल 9-9 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। बाजरा का समर्थन मूल्य 2775 प्रति क्विंटल तथा मक्का का समर्थन मूल्य 2400 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अब तक मक्का विक्रय हेतु 97 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 29 किसानों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है।वहीं बाजरा विक्रय हेतु 69 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 7 किसानों का सत्यापन संपन्न हुआ है। जनपद में धान का क्रय लक्ष्य 30000 मैट्रिक टन है इसी प्रकार मक्का का क्रय लक्ष्य 3000 मैट्रिक टन है तथा बाजरा का क्रय लक्ष्य 1500 मैट्रिक टन है
धान क्रय कार्य 1 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगा, जिसके लिए जनपद में विपणन शाखा के 15 केंद्र, पी.सी.एफ के 5 केंद्र, एफ.सी.आई. के 1 केंद्र, कुल 21 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान का समर्थन मूल्य जिसमें धान (कॉमन) रू ₹2369 प्रति क्विंटल, धान (ग्रेडदृ।) रू2389 प्रति क्विंटल है। धान विक्रय के लिए 129 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 30 किसानों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर खरीद कार्य में लापरवाही या अनियमितता पाई जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकरण एवं सत्यापन कार्य समय से पूर्ण कराकर निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज की बिक्री सुनिश्चित करें।
.jpg)