Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः तीन के खिलाफ मारपीट व तोडफोड का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लीलापुर पुलिस ने पीड़ित के साथ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी एवं तोडफोड को लेकर तीन आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोडरा मांदूपुर निवासी आद्या प्रसाद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती चैबीस अक्टूबर को रात लगभग नौ बजे वह निमंत्रण से घर लौट रहा था। रास्ते मे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी गांव के अमर वर्मा व शंकर वर्मा तथा संगम वर्मा ने हमला बोल दिया। हमले मे पीड़ित को गंभीर चोंटे आ गयी। शोर मचाने पर आरोपी गालीगलौज करते जानलेवा धमकी देने लगे। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |