प्रतापगढः महर्षि वाल्मीकी जयंती पर मां बेल्हा देवी धाम में हुआ सुंदरकांड पाठ
October 07, 2025
प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मां बेल्हा देवी मंदिर व चिलबिला हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मां बेल्हा देवी में एसडीएम सदर नैंसी सिंह व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने विधिवत पूजन अर्चन कर सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक नगर त्रिभुवन नाथ मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल सचिन यादव, सुशील मिश्रा, संतोष सिंह सफाई अधिकारी नगर पालिका, नगर पालिका के आर आई, जेई नगर पालिका, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य आदि गणमान्य व मंदिर के पुजारीगण आदि उपस्थित रहे।
