Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः समाज के बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं और उनकी सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद


पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मचवाखेड़ा वृद्धाश्रम में आज महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों को फल, भोजन और वस्त्र वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं और उनकी सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया इतना ही नहीं सभी को उन्होंने अपनी मौजूदगी में जलपान की संपूर्ण व्यवस्था भी कराई। कार्यक्रम में चिकित्सकों की विशेष टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने बुजुर्गों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक उपचार तथा परामर्श प्रदान किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर नजर रखी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, कल्याण विभाग के अधिकारी, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ‘पप्पन’, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, दीपक सूर्यवंशी, व्यवस्थापिका रेनू गंगवार, परशुराम शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों ने स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के इस मानवीय सेवा और संवेदनशील पहल की सराहना की। उनका कहना था कि महाराज का यह कदम न केवल वृद्धजनों के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना भी जगाता है। इस पहल ने यह संदेश दिया कि बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक हैं और उनकी सेवा कर समाज को संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण बनाया जा सकता है। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज का यह कार्य प्रेरणा स्रोत बनकर सामने आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |