संग्रामपुर: स्वास्थ्य मेले में नहीं हुई लैब के तहत जांच
October 26, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। शुगर, ब्लड प्रेशर, टाइफाइड, आदि साधारण जांच प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत की जाती है। लेकिन आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया के स्वास्थ्य मेले मरीज को यह लाभ नहीं मिल पाया। जानकारी ली गई तो पता लगा की लैब टेक्नीशियन काजल नायक छुट्टी पर है। फिलहाल स्वास्थ्य मेले में 65 मैरिज पंजीकृत हुए जिन्हें डॉक्टर सुशील शुक्ला द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा द्वारा दवा दी गई स्टाफ नर्स शालू सिंह ने सभी मरीजों को दवा देने में सहयोग किया। कार्यक्रम के तहत तीन गर्भवती महिलाएं आई थी। हालांकि पैरामेडिकल टीम में दो एएनएम मौजूद रही लेकिन टीकाकरण के लाभार्थी ना होने के कारण खाली समय में मोबाइल और लीड के सहारे मानसिक मनोरंजन करते नजर आई।
.jpg)