Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नवाबगंजः त्योहार पर नगर की व्यवस्था चैपट, पुलिस व्यवस्था रही फेल! भाई दूज पर बहनों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी, लम्बी कतारों में घंटों फँसे वाहन


नवाबगंज। भाई दूज के शुभ पर्व पर जहाँ एक ओर बहनों ने अपने भाइयों के घर जाकर तिलक कर स्नेह का पर्व मनाया, वहीं नगर की अव्यवस्था ने त्योहार की खुशियाँ फीकी कर दीं।

सुबह से ही नगर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ता गया और दोपहर तक हालात जाम में तब्दील हो गए।नगर के वाईपास चैराहा, तहसील तिराहा, अंदर बाला रोड, कबाड़ खाना रोड बरखन चैरहे पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। व्यवस्था संभालने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही। बहनों को भाइयों के घर पहुँचने में घंटों तक जाम में फँसे रहना पड़ा।लोगों का आक्रोश, त्योहार पर नहीं दिखी पुलिस की तैयारी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल त्योहारों पर ठीक ठाक माहौल रहता है लेकिन इस शाल प्रशासन  की ओर से कोई व्यबस्था नहीं की गई, और पूरे दिन भी  समाधान नहीं हो पाया । जगह-जगह जाम में फँसे लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

कई स्थानों पर वाहन चालकों और राहगीरों के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी रही। बच्चे और बुजुर्ग घंटों धूप में फँसे रहे, पर पुलिस कर्मी नदारद रहे।जनता ने कहा, अबकी त्योहार पर भी नहीं मिली राहतनागरिकों ने प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताई है ज्यादातर नागरिक पुलिस प्रसाशन से नाराज दिखे तरह तरह की बातें करके अपना मन का बोझ हल्का करने मे दिखे  कुछ नागरिक नगर प्रशासन की व्यवस्था को लेकर खरी खोटी सुनाते हुए नजर आए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |