लखनऊ: चचेरी बहन के नाम युवक ने लिया लोन, रिकवरी एजेन्टों पर अश्लील वीडियो चैट भेजने का आरोप
October 01, 2025
आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली में एक महिला ने अपने चचेरे भाई पर बिना उसकी जानकारी के लोन ऐप के माध्यम से लोन लेने का आरोप लगा रिकवरी एजेन्टों द्वारा अश्लील वीडियो चैट भेजने का आरोप लगा नामजद लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित पलटन छावनी मोहिबुल्लापुर लखनऊ निवासी ज्योति शर्मा पत्नी मोहित शर्मा के अनुसार उसके चचेरे भाई सचिन उर्फ चन्दन शर्मा पुत्र प्रेम कुमार शर्मा बिना उसकी जानकारी के उसके नाम से लोन लिया और लोन रिकवरी के लिए उसकी जानकारी के बिना लोन रिकवरी में उसका मोबाइल नंबर डाल दिया है। आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने उसके नाम से लोन लिया और लोन ऐप के माध्यम से उसे गन्दी गन्दी चैट, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान किया जा रहा है। वही पीड़िता का कहना था जिसकी जानकारी उसने चचेरे भाई सचिन शर्मा एवं उनके भाई विपिन शर्मा एवं उनके पिता प्रेम कुमार शर्मा को दी तो वे भी उसके संग गाली गलौज करने के साथ उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)