Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, पिता ने ममेरे भाई पर बहला फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप


आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वही लापता युवती के पिता ने ममेरे भाई पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। मूल रूप से अटियां मजगवां थाना बेनीगंज जिला हरदोई निवासी मस्तराम पुत्र विदाई राम के अनुसार वह वर्तमान में मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर बहादुर खेड़ा में अपने परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करता है और उसकी 18 वर्षीय पुत्री प्रकाशवती एक निजी कालेज  के पास सतीश मोदी के घर रहकर घर का सारा काम करती थी । आरोप है कि बीते  25 सितम्बर को उनकी पुत्री प्रकाशवती सतीश मोदी के घर से करीब 3रू35  बजे अपनी मां को देखने अपने घर गीता नगर जाने की बात कह शाम तक वापस आने की बात कहकर निकली थी। लेकिन देर शाम तक वह न तो अपने घर पहुंची और न ही जहां काम करती थी वहां आई। वही पीड़ित पिता का कहना था उनकी पुत्री प्रकाशवती उनकी पत्नी के सगे भाई डोरी के लड़के शिवा उर्फ छोटू से बात करती थी पूर्व में भी दोनो परिवारों के मध्य सुला समझौता हो चुका है। जिसके चलते उन्होंने आशंका जताई है कि उक्त युवक शिवा उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। जिसके चलते उन्होंने खोजबीन करने के बाद स्थानीय मानक नगर थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि लापता युवती के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |