Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: 17 वर्षीय किशोरी लापता, मां ने युवक पर जताई आशंका, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी घर से बिना किसी को बतायें लापता हो गई। वही लापता किशोरी की मां ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जता स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से नामजद शिकायत की है। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित गंगाखेडा कनौसी निवासी शैल कुमारी पत्नी धमेन्द्र तिवारी के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी खुशी तिवारी उर्फ राधा तिवारी है। बीते 29 सितम्बर की दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना किसी को बतायें चली गई।  आरोप है कि उन्हें एक लडके पर शक है। ट्रूकालर पर उसका नाम सौरभ श्रीवास्तव अंकित है। जिसके चलते उन्होंने उक्त युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की आशंका जता नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |