Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फिर गरजेगा बुलडोजर! 80 घरों और मस्जिद को किया जाएगा ध्वस्त


संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। यहां एक के बाद एक अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इससे अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। संभल जिले में राया बुजुर्ग गांव में अवैध मस्जिद और बरात घर के ध्वस्तीकरण के बाद अब जिले की सदर तहसील इलाके में मोहल्ला हातिम सराय के सरकारी तालाब की जमीन पर बने करीब 80 मकानातों के साथ मस्जिद पर भी बुलडोजर एक्शन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन का कहना है कि भूमाफियाओं ने अनाधिकृत तौर से यहां प्लाॅटिंग की है। सभी को नोटिस जारी किया गया है।

संभल में 80 अवैध मकान निर्माण समेत मस्जिद पर भी चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर कागजात मांगे। तालाब की सरकारी भूमि पर बने मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। तहसीलदार प्रशासन की टीम ने 40 मकानों पर लाल निशान लगाए हैं। नोटिस चस्पा करने के बाद प्रशासन की टीम ने लाल निशान लगाकर मकानों को चिन्हित किया है। मकानों के साथ ही हातिम सराय की मस्जिद पर भी लाल निशान लगाया गया है। मकानों के साथ ही मस्जिद को भी ध्वस्त किया जाएगा।

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जायाजा लिया और स्थानीय निवासियों से संवाद कर मकानों के जरूरी दस्तावेज मांगे। प्रशासन के बुलडोजर एक्शन से लोगों में हडकंप मचा हुआ है। बुधवार को तालाब की आठ बीघा जमीन पर बने 80 मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं, उन सभी मकानातों को अवैध बताया गया है। सदर तहसील क्षेत्र के हातिम सराय मोहल्ले का ये पूरा मामला है जहां मकान के साथ ही मस्जिद भी अवैध तरीके से बनाई गई है। प्रशासन उन सभी अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |