अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
October 09, 2025
अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति- 5.0 के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह महिला थाना, म0का0 आकांक्षा तिवारी महिला थाना द्वारा कस्बा गौरीगंज एवं मनीषी महिला स्न्नातकोत्तर महाविद्यालय गौरीगंज में, म0हे0का0 सविता शुक्ला म0का0 शन्नो यादव, म0का0 प्रियंका रानी थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा केन्द्र जगदीशपुर में, उ0नि0 संतोष यादव, हे0का0 रंजीत यादव, म0का0 सुषमा व म0का0 वैशाली थाना जामो द्वारा रघुवंशी सांइस इंटर कॉलेज में, उ0नि0 अयोध्या प्रसाद, म0का0 रानी यादव थाना शिवरतनगंज द्वारा ग्राम ठोकरपुर में, म0उ0नि0 प्रेमशीला सिंह, म0का0 प्रियंका सिंह थाना मोहनगंज द्वारा सीएचसी तिलोई में, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय, उ0नि0 अनिल कुमार यादव, म0का0 रूबी शर्मा थाना पीपरपुर द्वारा हारीपुर बैंक में, उ0नि0 चिंतामणि तिवारी, म0का0 ज्योति सोनकर, प्रतिमा अग्रहरि थाना रामगंज द्वारा ग्राम तकिया बहादुर में, उ0नि0 अजीत सिंह का0 सुनील यादव, म0का0 रागिनी यादव थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक द्वारा एम जी एस विद्यालय रानीगंज में, उ0नि0 रामविभू सिंह, म0हे0का0 सविता देवी थाना जायस द्वारा ओदारी चैराहा में, म0उ0नि0 सूधा वर्मा, म0का0 स्वामी, म0का0 सारिका थाना मुसाफिरखाना द्वारा ग्राम गुलाल का पुरवा में गोष्ठीध्चैपाल लगाकर के महिलाओंध्बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 107 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र के विषय में तथा साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किये गये ।
