बदायूं/फैजगंज बेहटा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित ष्मिशन शक्ति 5.0ष् अभियान के अंतर्गत फैजगंज बेहटा थाने में मानवता और सेवा का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। थाना परिसर में एक बुजुर्ग विधवा महिला अपनी समस्या लेकर पहुँची थीं। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने महिला की फरियाद को न केवल पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना, बल्कि उन्हें ससम्मान बैठाया और उनके लिए उपहार स्वरूप वस्त्र भी भेंट किए।
थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने महिला की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाया। उनकी इस पहल से महिला की आंखों में आभार और संतोष झलकता नजर आया। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करने का एक प्रभावशाली उदाहरण बना।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें सुरक्षा प्रदान करने और समाज में उनका आत्मसम्मान बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि पुलिस की संवेदनशील छवि को भी उजागर करता है।
थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ष्हर महिला का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, बल्कि समाज के जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर है।
स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं ने पुलिस की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यह प्रयास न केवल प्रेरणास्पद है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को भी कम करने वाला कदम है।
.jpg)