Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पांच किलो अवैध गांजा संग तीन बाइक सवार तस्कर गिरफतार


आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित गंगाखेड़ा रेलवे अण्डरपास से बाइक सवार तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के पास से 5.200 किलो गांजा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना परिचय जवही मलही मुस्तकील थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर हाल पता सीपेट चैराह नादरगंज रुस्तमविहार कालोनी थाना कृष्णानगर लखनऊ  निवासी कलीमुद्दीन उर्फ कलाम पुत्र रमजान मियां सहित दूसरे ने फिरोज खांन पुत्र मुख्तार खांन  कस्वा तकीनगर थाना कोतवाली जनपद उन्नाव निवासी व तीसरे ने परिचय शमशुल्ला खांन पुत्र शमीउल्ला खांन दामोदर नगर आलमबाग थाना कृष्णानगर लखनऊ निवासी के रूप में परिचय देते हुए बताया कि वह लोग गांजे को क्रय कर छोटी-2 पुड़िया बनाकर जरुरत मंद लोगों को बेंच प्राप्त रूपयों से जीवन निर्वाह करते हैं। दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों को गांजा बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |