लखनऊ । मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत जनपद में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं स इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुडंबा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें महिला चिकित्सक द्वारा गुडंबा थाने की महिला आरक्षियों के स्वास्थ्य की जाँच की गयी और आवश्यक जीवन रक्षक औषधियां वितरित की गयीं द्यमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी.सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलम्बन,सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है द्य इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने साल 2020 में की थी द्य इसी क्रम में जनपद में स्वास्थ्य विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं द्यस्वास्थ्य शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक सिंह ने महिला आरक्षियों से कहा कि जब स्वस्थ होंगी तभी घर और कार्यस्थल में अपना शत प्रतिशत योगदान दे पाएंगी द्य अगर शरीर स्वस्थ नहीं है तो कार्यक्षमता प्रभावित होगी इसलिए जरूरी है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें द्य समय समय पर स्वस्थ्य जाँच कराएँ द्य तनाव रहित होने के लिए व्यायाम, योगा व ध्यान करें , संगीत सुने द्य इसके साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें द्य खाने में लापरवाही न बरतें द्य तनाव न लें द्य यदि परिवार में या कार्यस्थल पर कोई समस्या है तो परिवार के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें द्य ऐसा न करने पर कुंठा की समस्या हो सकती है जो काम को प्रभावित करेगी द्य सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सीएचसी पर प्रतिदिन 250 से 300 लोगों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। चिकित्सालय पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग व अन्य जांचें तथा स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है।इसके अलावा महिला आरक्षियों द्वारा सीएचसी पर तैनात महिला स्टाफ को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया द्य
इस अवसर पर एसएचओ गुडंबा प्रभातेश कुमार, महिला उप निरीक्षक सावित्री सिंह, उप निरीक्षक अजय शंकर पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजीव यादव,महिला कांस्टेबल मनीषा चैरसिया, शशि चैहान और आरती देवी सहित सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।
