Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! 1 हेक्टेयर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा


रुद्रपुर। जिला प्रशासन ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम लमरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के आदेश और उप जिलाधिकारी रुद्रपुर एवं उप नगर आयुक्त के निर्देशन में राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर खसरा संख्या 123 की लगभग 1 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया।

अभियान के दौरान प्रशासन की सख्ती से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुलडोजर की कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया और भूमि को मुक्त कराकर राजस्व विभाग के कब्जे में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, उक्त भूमि पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रशासन ने पूर्व में ही कब्जाधारकों को चेतावनी जारी कर भूमि खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अंततः जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी रुद्रपुर ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |