Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना ग्रामीणों को पड़ा भारी पुलिस ने उल्टा ही कर दिया शांति भंग में चालान।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र। चौकी सुकृत का नया कारनामा आया सामने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना ग्रामीणों को पड़ा भारी बता दें की चौकी सुकृत अंतर्गत नागनार हरैया में स्थित काशी विश्वनाथ डेरी ( फैक्ट्री) से निकलते अपशिष्ट पदार्थ से आस-पास के ग्रामीण परेशान है बीमारियों का सामना कर रहे हैं तो वहीं ग्रामीणों ने बताया समरसेबल पंप व हैंड पंप से निकलने वाला पानी भी पूरी तरह से दूषित व बदबूदार हो चुका है जिसके कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है तो वही दूध फैक्ट्री से निकलने वाला कूड़ा कचरा खाकर आसपास के कुत्ते बिल्ली इत्यादि जैसे जानवर भी पागलों जैसा व्यवहार कर रहे हैं जिससे पशुओं और बच्चों पर लगातार खतरा बना हुआ जिससे लोग अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने या किसी काम के लिए घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा चौकी सुकृत व जनसुनवाई हेल्पलाइन नंबर 1076 पर की गई इसके बाद ना तो समस्या का निस्तारण हुआ लेकिन शिकायतकर्ता ग्रामीणों के ऊपर ही शांति भंग के मामले  करवाई कर दिया गया तो वहीं ग्रामीण जिला अधिकारी कार्यालय पर पुलिस के तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को  ज्ञापन सौंपा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |