सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा 401 के सहिजन में चण्डिका माता का दर्शन कर गुरुवार को 'पेड़ हैं तो प्राण हैं' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसी दौरान अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने।कार्यक्रम में नवरात्रि की शुभकामनाएं दिया व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही परिवार की एकता और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई साथ ही साथ देवी माई से सबके जीवन में सुख शान्ति व शक्ति की कामना के साथ इस क्षेत्र में मोबाइल टावर व एक एम्बुलेंस तत्काल व्यवस्था कराई जाय ऐसी मांग प्रशासन से किया ।अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों को पौधे वितरित किए और उन्हें पेड़ लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर श्रीकान्त बिन्द सत्रुधन बिन्द आकाश चौहान विजय चौहान दिलिप कन्हैयालाल राजेन्द्र पटेल व छोटे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
!doctype>
