सोनभद्र। शासन के आदेशानुसार माह अक्टूबर, 2025 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिनांक 25.09.2025 मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में नगर पालिका (सभाकक्ष) में बैंठक आहूत की गयी। जिसमें सभी वार्डो के सदस्यगण व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मुकेष कुमार अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 05 से 31 अक्टूबर, 2025 तक नगर के सभी वार्डो में साफ-सफाई, गार्बेज निस्तारण,, एण्टीलार्वा का छिड़काव, फागिंग, झाड़ियों की कटाई तथा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ संचारी रोग नियत्रण अभियान के अन्तर्गत रोकथाम व बचाव हेतु विस्तृत से रूप बताया गया। तथा स्वच्छता ही सेवा दिनांक 17 सितम्बर, से 02 अक्टूबर, 2025 चलने वाले अभियान के तहत स्वच्छता से सम्बन्धित जागरूक करते हुए स्वच्छता शपथ की शपथ दिलायी गयी। उपस्थित सफाई नायक, जलकल प्रभारी कर्मचारीगण को सचेष्ठा पूर्वक अपना कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैंठक में सभी वार्ड के सदस्यगण, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी तथा पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
!doctype>
