Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बरेली हिंसा के बाद बंद इंटरनेट और SMS सेवा की पाबंदी बढ़ी


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को नमाज के बाद हुए उपद्रव के मद्देनजर लागू की गई इंटरनेट और SMS सेवाओं पर पाबंदी को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। पहले यह पाबंदी 28 और 29 सितंबर के लिए थी, जिसे अब 30 सितंबर तक के लिए लागू कर दिया गया है। इस दौरान जिले में इंटरनेट और SMS सेवाएं निलंबित रहेंगी।

बरेली में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा के बाद से ही पुलिस को नदीम की तलाश थी, जो फरार चल रहा था। नदीम को सोमवार सुबह शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया, जब वह उत्तर प्रदेश छोड़कर भागने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, उपद्रव के लिए भीड़ को इकट्ठा करने में नदीम की अहम भूमिका थी। उसने लोगों को जुटाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और कॉल करके लोगों को बुलाया था। अधिकारियों ने कहा कि उसने व्हाट्सएप के जरिए 55 चुनिंदा लोगों को कॉल किया और उन लोगों ने फिर लगभग 1,600 लोगों की भीड़ जुटाई। पुलिस ने नदीम का फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि नदीम ने कथित तौर पर इन घटनाओं की योजना बनाई और उसने व्हाट्सएप के जरिए 55 चुनिंदा लोगों को कॉल किया और उन लोगों ने फिर लगभग 1,600 लोगों की भीड़ जुटाई।

गिरफ्तार नदीम को तौकीर रजा का राइट हैंड बताया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, तौकीर रजा नदीम की बात कभी नहीं टालता था। पुलिस की जांच से पता चला है कि नदीम एक हफ़्ते से हिंसा की प्लानिंग में लगा हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |