Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुरः एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन


जगदीशपुर/अमेठी। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि जनपद में आज जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय आई0टी0आई0 कठौरा जगदीशपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में एस0आई0एस0 सिक्योरिटी कंपनी, पुखराज हेल्थ केयर, श्रीराम पिस्टन गाजियाबाद तथा इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर की साल्वा एग्रो हैचेरिज कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस क्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाल युवाओं की कैरियर काउंसिलिंग भी की गयी तथा उन्हें सेवायोजन व रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की भी पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गयी एवं आई0टी0आई0 प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह द्वारा भी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार मेले में कुल 90 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से कुल 36 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित मेले में कार्यदेशक देवेश शर्मा व प्लेसमेंट अधिकारी राजीव प्रजापति सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |