Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: चोरों का आतंक! पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम तेतारपुर बरसंडा निवासी शान अली पुत्र सुबराती ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज करवाई है। तहरीर के अनुसार बीते मंगलवार की रात लगभग 2 बजे अज्ञात चोर घर में घुसकर करीब 10 हजार रुपये नकद, लगभग 2 से 3 तोला सोना, करीब आधा किलो चांदी, पायल ,और पायजेब ,समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |