Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: ग्राम पंचायत राजगढ़ के वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजगढ़ के वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आ रहा है। जहां वर्तमान सरकार को विपक्षी लगातार वोट चोरी करने को लेकर घेर रहें। और वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए,वोट चोरी के विरुद्ध वोट बचाओ अभियान चला रहे हैं। वहीं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके संबंधित अधिकारी व कर्मचारी, विपक्षी दल के आरोप को पुख्ता करने में लगे हैं। 

स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत राजगढ़ के वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने के मामले में ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि मुमताज पत्नी रसीद , ग्राम बिशुन्धरी,थाना,घोरावल,जिला सोनभद्र की मूल निवासी हैं। वहीं की वोटर भी है। विगत कुछ वर्षों पहले, ग्राम राजगढ़ में किराए पर घर लेकर रहती थी। जनप्रतिनिधियों के मिली भगत से फर्जीवाड़ा कराके ग्राम पंचायत के वोटर लिस्ट में सपरिवार नाम दाखिल करवा लिया है। सरकार के द्वारा चलायें गये सभी अनुदान योजना का सपरिवार लाभ उठा रही है। प्रथम दृष्टया मुमताज बिशुन्धरी थाना,घोरावल,सोनभद्र में भी सरकारी योजनाएं,आवास आदि का लाभ उठा रही है। दुसरी तरफ राजगढ़ से विगत दो वर्षों से सोनभद्र जनपद में स्थापित होने के बाद भी ग्राम पंचायत राजगढ़ से लगातार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में अब भी तनिक कसर नहीं छोड़ रही है। अधिकारी व कर्मचारीयों की घोर लापरवाहियों के चलते । लाभार्थियों का नाम कैसे वगैर हलफनामा दिये बगैर दोनों ग्राम पंचायतों के कुटुंब रजिस्टर में कैसे दर्ज करा दिए गए। ग्राम पंचायत राजगढ़ के ग्रामीणों ने मांग किया कि लाभार्थी मुमताज का व उसके सपरिवार का वोटर लिस्ट में से नाम हटाया जाय नहीं तो, धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में राजगढ़ ग्राम पंचायत के ग्राम सचिव प्रकाश चंद दूबे ने कहा जल्द से जल्द वोटर लिस्ट से नाम हटवाया जायेगा। बीएलओ से इस संबंध में बात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |