मिर्जापुर: राजगढ़ सीएचसी बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में लापरवाही! महज आठ इंच नींव पर पीलर ढालकर बाउंड्री वॉल खड़ा करने की तैयारी
September 29, 2025
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के नवीन सीएचसी बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में कार्यदाई संस्था के द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है। महज 08 इंच नींव खुदाई करके पीलर ढालकर कार्यदाई संस्था,बाउंड्री वॉल को खड़ा करने की तैयारी में है। निर्माणाधीन सीएचसी नवीन बाउंड्री वॉल की उत्तर दिशा की नींव की खुदाई सिर्फ 08 इंच के लगभग खोदा गया है। इसी नींव के आधार पीलर ढालकर बाउंड्री वॉल खड़ा किया जा रहा है। वहीं सीएचसी का पूर्व बाउंड्री वॉल की नींव,मानक के अनुरुप नहीं ढाला गया था। जिससे,महज चार,छः वर्षों में बाउंड्री वॉल जर्जर होकर जमींदोज हो गया था। जिमींदोज होने पर सीएचसी राजगढ़ के अधीक्षक पवन कुमार कश्यप के मांग पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ निर्माण प्रखंड द्वारा लगभग 60 लाख रुपए बजट से नवीन बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में फिर से घोर लापरवाहियां आ रही है। निर्माणाधीन नवीन बाउंड्री वॉल कार्य खानापूर्ति तक सिमट कर रह गया है। इसके साथ घटिया सामग्री का प्रयोग करके निर्माण कराया जा रहा है। जिम्मेदार निर्माण कार्य के शुरुआती दौर में ही घटिया सामग्री का प्रयोग व बाउंड्री वॉल की नींव की गहराई मानक के अनुरुप न कराके बजट का पैसा गपत गोल करने के फिराक में है। शुरुआती दौर में ये हाल है तो पूरे निर्माण कार्य में क्या होगा सोचनीय है। क्षेत्र वासियों में राधेश्याम,कमलेश, संतोष,वेदप्रकाश,सुरेन्द्र,रमेश अन्य ने कहा बाउंड्री वॉल के नींव की गहराई,मानक के अनुरुप,फिर से खोदकर किया जाय नहीं तो जिला अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। इस संबंध में विभाग के जेई प्रवीण कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि नींव मानक के अनुरुप खुदवाकर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जायेगा। जांच के बाद अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
