Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः तेज रफ्तार ईट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने व्यक्ति को रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत! परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन हंगामा


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह 7रू30 बजे रामस्वरूप उम्र 48 वर्ष अपनी पत्नी गीता के साथ कही जा रहे थे, तभी तरहिया से मुबारकपुर जाने वाली पक्की रोड पर नटवीर बाबा के स्थान पास तेज गति से पीछे से आ रहें ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक ने रामस्वरूप पुत्र स्व महावीर निवासी कमलाबाद बढ़ौली थाना सैरपुर को जोरदार टक्कर मार दी। रामस्वरूप घायल होकर स्कूटी लेकर गिर पड़े उनके साथ उनकी पत्नी भी घायल हो गई। इलाज के लिए रामस्वरूप को जानकीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही रामस्वरूप की मौत हो गई और पत्नी गीता के पैर में चोट आई है। वहीं बेटे आयुष गौतम ने बताया कि सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहिया से मुबारकपुर जाने वाली सड़क पर नटबीर बाबा के स्थान के पास सुबह 7रू30 बजे तेज रफ्तार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मेरे पिता रामस्वरूप की स्कूटी पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, ग्रामीण व पुलिस की मदद से इलाज के लिए घायल रामस्वरूप को जानकीपुरम स्थिति अस्पताल ले जाया गया, जहां रामस्वरूप को डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया। वही आयुष गौतम ने बताया कि शिकायत थाने में देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इसी दौरान दोपहर बाद नाराज व गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सीतापुर रोड को जाम हंगामा कर प्रदर्शन किया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने शिकायत के बाद भी एफआईआर नहीं दर्ज की। वहीं प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और मौके पर एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रहीं। परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |