Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः विनोद कुमार यादव बने समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विनोद कुमार यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर की गई है। विनोद कुमार यादव, श्री विष्राम यादव के पुत्र हैं और रायबरेली जनपद के ग्राम मऊ पोस्ट भीतरगाँव के निवासी हैं। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि विनोद कुमार यादव संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |