बाराबंकीः मुख्यमंत्री के हाथों विद्यार्थियों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र
September 26, 2025
निंदूरा/बाराबंकी। दशमोत्तर पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत निंदूरा के राजकीय इंटर कॉलेज के 116 विद्यार्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला ।प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह तथा प्रवक्ता योगिंदर कौर, नीरज कुमार और नीलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी विद्यार्थी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुँचे।मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए।कार्यक्रम से लौटकर विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय पल बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सितंबर माह में दीपावली से पहले ही छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है।
