Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः एसपी ने ली परेड की सलामी किया पुलिस लाइन का निरीक्षण


बाराबंकी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने इस दौरान  पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक किया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्यवाही कराई।एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन और शारीरिक क्षमता की समीक्षा करते हुए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निर्देश दिये। एसपी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई शिक्षा और अनुशासन ही भविष्य में कुशल पुलिसकर्मी बनने की नींव है।निरीक्षण के दौरान में एसपी ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का परीक्षण किया और जरूरी उपकरणों को मानक के अनुसार हमेशा अपने पास रखने व वाहनों की साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही । इसके अलावा उन्होंने कैंटीन, क्लास रूम, बैरक, व्यायामशाला, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, आवासीय परिसर और भोजनालय का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति पर विशेष जोर दिया।

आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक करते हुए एसपी ने उन्हें सही से अपडेट रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |