संग्रामपुरः बेखौफ कट रहे हरे पेड, सम्बंधित विभाग बेखबर
September 09, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र में बन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गये है।आये दिन हरे पेड़ों पर आया चल रहा है।कभी महुआ तो कभी आम जैसी प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे हैं ।आज क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग में विशालकाय महुआ का पेड़ काटा गया। जिसके कारण पर्यावरण घटक की संख्या में कमी हुई हो रही है। क्षेत्र में कटान पर रोक लगाना विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। विभाग द्वारा अधिकारियों की कमी बताकर बन माफियाओं का मनोबल ऊंचा कर देता है।ऐसे ही कई मामला आता है मामूली जुर्माना के बाद माफ कर दिया जाता है यही कारण है कि पेंड कटान पर रोक लगाने में विभाग विफल है। सम्बंधित अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।