Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित


बीसलपुर। नगर के अग्रवाल सभा भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि फन सिटी बरेली की फाउंडर अमित अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में महाराजा अग्रसेन को अहिंसा और शांति का पुजारी बताते हुए उनके समाज कल्याण कार्यों को याद किया। अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में 94ः अंक पाने वाले अंकुर मित्तल के पुत्र पवित्र मित्तल सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

उपस्थित थेरू समिति के उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, ऑडिटर आशीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, राकेश चंद्र मित्तल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अनुज मित्तल, आलोक मित्तल, अनुपम मित्तल, रवि अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, केशव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |