Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः हाउस टैक्स वसूली में तीन कर्मचारियों ने किया लाखों का घोटाला, दो अधिकारियों पर भी आरोप


बीसलपुर। नगर पालिका कार्यालय में हाउस टैक्स वसूली में पिछले कई वर्षों से किए जा रहे लाखों के घोटाले का खुलासा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जयसवाल उर्फ निक्की ने किया।पालिका कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपेंद्र कुमार, वसूली कर्ता रामनिवास और पिछड़ा वर्ग सफाई कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने अपने द्वारा वसूली गई राशि को खातों में जमा नहीं किया। कुल 10-11 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया।

अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि वसूली कार्य में तत्कालीन निरीक्षक और कर अधीक्षक भी शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |