Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एनडीआरएफ की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ राहत कार्यों में अपना योगदान दिया! बाढ़ प्रभावितों को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से दी सेवाएं


लखीमपुर खीरी। धौरहरा के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव समदहा व खमरिया के लुधौरी गांव में एनडीआरएफ की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ राहत के कार्यों में अपना योगदान दिया। बाढ़ में फंसे लोगों को जहां एनडीआरएफ की टीम द्वारा निकाला गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उन्हें मेडिकल सहायता दी गई।

सीएचसी अधीक्षक डॉ रवि सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत गांव समदहा में बाढ़ का पानी आ गया है, ऐसे में कुछ लोग वहां फंसे भी थे, जहां पर एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मेडिकल सहायता दी। स्वास्थ्य सहायता हेतु क्षेत्र में कैंप भी लगाया गया है। जिसका निरीक्षण एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ के समय में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की सेवाओं की अधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्पर रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य शिविर में डॉ अभिमन्यु सिंह, डॉ नीलू चैधरी सहित सहयोगी स्टाफ मौजूद रहा जो ट्रैक्टर पर बैठकर एनडीआरएफ की टीम के साथ बढ़ क्षेत्र में पहुंचा था। यहां ओआरएस, और क्लोरीन की टेबलेट के साथ अन्य जरूरी दवाओं का वितरण भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |