Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम


लखनऊ । मिशन शक्ति अभियान के तहत आज थाना मोहनलालगंज, लखनऊ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री डी.के.सिंह ने थाना क्षेत्र में निवास करने वाली उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने समाज और पुलिस के बीच सेतु का कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है।

कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में प्रभारी निरीक्षक श्री डी.के. सिंह ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण केवल समाज की उन्नति ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और जागरूक वातावरण की नींव है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।”

उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181), साइबर अपराध से सुरक्षा, घरेलू हिंसा से निपटने के उपाय तथा महिला संबंधी कानूनों की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी को मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |